Additional information
| Weight | 10 gm, 50 gm |
|---|
Price range: Rs.95.00 through Rs.450.00
– हर साल चप्पन टिंडा/कद्दू की खेती का रकबा बढ़ रहा है —
👉 कम समय में तैयार
👉 बढ़िया मंडी भाव
और मोरगेन कंपनी निरंतर दुनिया का बेस्ट इम्पोर्टेड चप्पन टिंडा / कद्दू हाइब्रिड — CHARLIE किसानों को दे रही है…
प्रमुख विशेषताएं:
– 30-35 दिन में पहली तुड़ाई तैयार
– कुल फसल अवधि: 65-70 दिन
– फल का औसत वजन: 70-100 ग्राम
– वायरस रोग के प्रति अत्यधिक सहनशील
– काली धारियों से मुक्त, सुंदर गोल फल
– हरे, चमकदार और ठोस फल
-🌟 पिछले 6-7 वर्षों से लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाला, किसानों की पहली पसंद — CHARLIE!
💯 विश्वास, गुणवत्ता और नतीजों का दूसरा नाम — मोरगेन का चप्पन टिंडा/कद्दू CHARLIE हाइब्रिड
जलवायु (Climate):
– उपयुक्त तापमान: 20–30°C
– बहुत ज्यादा ठंडी व बहुत गर्म जलवायु से बचाव आवश्यक
मिट्टी (Soil):
– बलुई दोमट, अच्छी जल निकासी वाली
– pH: 6.0–7.5
– पर्याप्त जैविक पदार्थ वाली भूमि सर्वोत्तम
बुवाई का समय (Sowing Time):
– बुवाई समय: लेट अगस्त से जनवरी तक
बीज दर (Seed Rate):
– बीज मात्रा: 600-700 ग्राम/एकड़
– 50 ग्राम बीज: लगभग 330-340 बीज
बीजोपचार (Seed Treatment):
– थायरम/कार्बेन्डाजिम: 2-3 ग्राम प्रति किलो बीज
– जैविक विकल्प: ट्राइकोडर्मा 4–5 ग्राम प्रति किलो बीज
दूरी (Spacing):
– लाइन से लाइन: 5-6 फीट
– पौधे से पौधा: 1 फीट
खाद एवं उर्वरक प्रबंधन (Nutrient Management):
– गोबर की खाद (FYM): 5–7 टन/एकड़
– NPK अनुशंसा: 100:60:60 किलो/हेक्टेयर
– नत्रजन (N) → 30–40 किलो
– फॉस्फोरस (P₂O₅) → 15–20 किलो
– पोटाश (K₂O) → 15–20 किलो
– फॉस्फोरस व पोटाश → बेसल डोज
– नत्रजन → 3 बराबर भागों में (बुवाई, फूल आने, फल सेटिंग पर)
– सल्फर व सूक्ष्म पोषक (जिंक, बोरॉन) का छिड़काव उपज बढ़ाता है
सिंचाई प्रबंधन (Irrigation):
– पहली सिंचाई: बुवाई के तुरंत बाद
– बाद में: हर 7–10 दिन पर
– टपक सिंचाई (Drip) सर्वोत्तम
फसल संरक्षण (Plant Protection):
मुख्य रोग:
– पाउडरी मिल्ड्यू → सल्फर: 80% डब्ल्यू डीजी फॉर्म में 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें
– डाउनी मिल्ड्यू → मैन्कोजेब + मेटालेक्सिल या क्लोरोथालोनिल का छिड़काव
– फ्यूजेरियम विल्ट → बीजोपचार + फसल चक्र
मुख्य कीट:
एफिड/जस्सिड → इमिडाक्लोप्रिड/थायोमेथोक्साम
फल छेदक → स्पिनोसैड/इंडोक्साकार्ब
जैविक विकल्प → नीम तेल 5 मि.ली./लीटर स्प्रे
तोड़ाई (Harvesting):
– उसके बाद हर 2–3 दिन पर नियमित तोड़ाई करें
– कोमल अवस्था के फल की बाजार में अधिक मांग व बेहतर दाम
औसत उत्पादन (Yield):
– सामान्य उपज: 90–100 क्विंटल/एकड़
– संतुलित अनुकूल प्रबंधन में 110–125 क्विंटल/एकड़ तक
“नोट: फसल की पैदावार स्थानीय जलवायु परिस्थितियों एवं प्रबंधन
पद्धतियों पर निर्भर करती है, अतः परिणाम क्षेत्र अनुसार भिन्न हो सकते हैं”
| Weight | 10 gm, 50 gm |
|---|
Reviews
There are no reviews yet.