Back
Previous product
Yuvraj (MPR-10), 1 KG, 5 KG Pack Yuvraj (MPR-10), 1 KG, 5 KG Pack Price range: Rs.300.00 through Rs.875.00
Next product
Sonawari (MRH-555), 100 GM, 250 GM, 500 GM Pack Sonawari (MRH-555), 100 GM, 250 GM, 500 GM Pack Price range: Rs.220.00 through Rs.1,000.00
-25%10 gm50 gm

Hanuman (MPH-1001), 10 GM, 50 GM Pack

Price range: Rs.75.00 through Rs.350.00

Pumpkin F1 Hybrid

– प्रकार: हाइब्रिड कद्दू
– पौधे की आदत: तेज़ बेल वृद्धि, घनी पत्तियाँ, जोरदार फैलाव
– फल का आकार: गोल चपटा (Round–Flat)
– फल का रंग: हरे रंग का छिलका (skin), हल्के पीले बिंदुयों (धब्बों) के साथ
– औसत फल वजन: 2.5–4 किग्रा
– फल का गुद्दा (Flesh): गाढ़ा नारंगी रंग, मीठा, घना व पकाने पर स्वादिष्ट
– बाजार योग्यता: आकर्षक रंग व लंबे समय तक भंडारण योग्य
– पकने की अवधि: 65-70 दिन में फल आना शुरू हो जाता है और 90 से 100 दिन फसल की कुल अवधि है
– 1 से 1.5 किलो के फल 50 से 55 दिन में तैयार
– सहनशीलता: फल मक्खी व फफूंदजनित रोगों के प्रति अच्छी सहनशीलता
– विशेषता : उच्च उत्पादन क्षमता, मंडी में अच्छी मांग

भूमि व जलवायु:
– अच्छी जल निकासी वाली दोमट या बलुई दोमट मिट्टी उपयुक्त
– pH : 6.0–7.0
– गर्म एवं शुष्क जलवायु आदर्श

बीज दर:
– बीज मात्रा 700-800 ग्राम/एकड़

बुवाई का समय:
– जनवरी से मार्च और जून से अगस्त

बुवाई व दूरी:
– कतार से कतार दूरी: 6 फ़ीट
– पौधे से पौधे दूरी: 1 फ़ीट

खाद एवं उर्वरक प्रबंधन:
– गोबर की खाद (FYM) : 5–7 टन/एकड़
– नत्रजन (N): 40–50 किग्रा
– फॉस्फोरस (P₂O₅): 30–55 किग्रा
– पोटाश (K₂O): 20–25 किग्रा
– पूरी फॉस्फोरस और पूरी पोटाश बेसल डोज में दें, नत्रजन दो भागों में दें, आधा बेसल, बाकि आधे को आवश्कता     अनुसार 2 भागों में बुवाई उपरांत 20-25 दिन और 40 से 45 दिन उपरान्त दें
– फ्रूटिंग टाइम दौरान 15 से 20 दिन अंतराल पर बोरॉन का स्प्रे जरूर करते रहें

सिंचाई प्रबंधन:
– पहली सिंचाई: बुवाई के तुरंत बाद
– फूल/फलन अवस्था में नियमित नमी आवश्यक
– सामान्यत: 7–10 दिन के अंतराल पर गर्मी में और बरसात के मौसम में आवश्यकता अनुसार

रोग व कीट प्रबंधन:
– फल मक्खी: फेरोमोन ट्रैप + स्पिनोसैड स्प्रे फेरोमोन ट्रैप लगाएँ या बायर कंपनी का Solomon (Beta-Cyfluthrin 8.49% + Imidacloprid 19.81% OD) 1ml/1 लीटर पानी में स्प्रे करें
– पाउडरी/डाउनी मिल्ड्यू →सल्फर: 80% डब्ल्यू डीजी फॉर्म में 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें या मैन्कोजेब + मेटालेक्सिल या क्लोरोथालोनिल का छिड़काव
– एफिड/सफेद मक्खी: इमिडाक्लोप्रिड / थायमेथोक्साम / डायफेंथियुरॉन 50% WP स्प्रे

तुड़ाई:
– बुवाई के 65–70 दिन बाद फल तैयार
– तुड़ाई तब करें जब फल का रंग स्थिर हो व छिलका कठोर हो
– 15–20 दिन तक भंडारण योग्य

उत्पादन क्षमता
– औसत उपज: 100–125 क्विंटल/एकड़
– उचित प्रबंधन पर: 125-150 क्विंटल/एकड़ तक

फसल अवधि:
– 90–100 दिन

“नोट: फसल की पैदावार स्थानीय जलवायु परिस्थितियों एवं प्रबंधन
पद्धतियों पर निर्भर करती है, अतः परिणाम क्षेत्र अनुसार भिन्न हो सकते हैं”

Clear
SKU: N/A Categories: ,
Additional information

Additional information

Weight

10 gm, 50 gm

Reviews (0)

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Hanuman (MPH-1001), 10 GM, 50 GM Pack”

Your email address will not be published. Required fields are marked *