Back
Previous product
SHRIMAN (MBGH-88), 10 GM, 50 GM Pack SHRIMAN (MBGH-88), 10 GM, 50 GM Pack Price range: Rs.80.00 through Rs.375.00
Next product
Ajanta (MBGH-75), 10 GM, 50 GM Pack Ajanta (MBGH-75), 10 GM, 50 GM Pack Price range: Rs.42.00 through Rs.200.00
-64%10 kg50 gm

Kohinoor (MBGH-78), 10 GM, 50 GM Pack

Price range: Rs.45.00 through Rs.225.00

Bottle Gourd F1 Hybrid

– हाइब्रिड प्रकार: उच्च उत्पादकता वाली संकर लौकी
– पौधे की वृद्धि: जोरदार लता, अच्छी फैलाव क्षमता, अधिक शाखाएँ
– समतल भूमि, बैड या जाल (net) पर की खेती के लिए अति उपयुक्त हाइब्रिड
– पत्तियाँ: गहरी हरी, रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी
– फूल: नर-मादा अनुपात संतुलित, फल सेटिंग उत्तम
– 1 से 1.5 फ़ीट लम्बे बेलनाकार गहरे हरे व चिकने आकर्षक चमकदार फल
– फल का वजन: औसतन 500-700 ग्राम प्रति फल
– फलों की एकरूपता: सभी फल एक जैसे आकार और वजन के
– परिपक्वता अवधि: 50-55 दिन में तुड़ाई शुरू
– बाजार में स्वीकार्यता: लंबी, चमकदार हरी और कोमल फल होने के कारण बहुत लोकप्रिय

जलवायु एवं भूमि:
– गर्म और आर्द्र जलवायु उपयुक्त
– अच्छी जल निकास वाली दोमट या बलुई दोमट भूमि आदर्श
– pH मान: 6.5–7.5

भूमि की तैयारी:
– 2-3 गहरी जुताई, फिर पाटा चलाकर भुरभुरी मिट्टी तैयार करें
– खेत को समतल करें और मेढ़ों पर गोबर की खाद डालें

बीज दर:
– 600 से 800 ग्राम प्रति एकड़

बुवाई का समय:
– बुवाई समय जनवरी से मार्च और जून से अगस्त

बुवाई की विधि:
– स्पेसिंग लाइन से लाइन 5-6 फुट, पौधे से पौधा 1 फ़ीट
– गहराई: 2–3 सेमी पर बीज बोयें
– अंकुरण 7-12 दिन में

खाद एवं उर्वरक प्रबंधन:
– गोबर की खाद (FYM): 5–7 टन प्रति एकड़

रासायनिक खाद (प्रति एकड़ अनुशंसा):
– नत्रजन (N): 30–40 किग्रा
– फॉस्फोरस (P₂O₅): 20–25 किग्रा
– पोटाश (K₂O): 20–25 किग्रा
– पूरी फॉस्फोरस और पूरी पोटाश बेसल डोज में दें, नत्रजन दो भागों में दें, आधा बेसल, बाकि आधे को आवश्कता अनुसार 2 भागों में बुवाई उपरांत 20-25 दिन और 35 से 40 दिन उपरान्त दें
– फ्रूटिंग टाइम दौरान 15 से 20 दिन अंतराल पर बोरॉन का स्प्रे जरूर करते रहें

सिंचाई प्रबंधन:
– गर्मी में 7-8 दिन पर सिंचाई
– बरसात में आवश्यकता अनुसार
– अधिक पानी रुकने न दें

निराई-गुड़ाई:
– खरपतवार नियंत्रण हेतु समय-समय पर निराई
– फल जमीन से ऊपर रखने के लिए बेलों को मचान (trellis) पर चढ़ाना लाभकारी

रोग एवं कीट प्रबंधन:
– फफूंदजनित रोग: डाउनी/पाउडरी मिल्ड्यू → सल्फर: 80% डब्ल्यू डीजी फॉर्म में 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें या मैन्कोजेब + मेटालेक्सिल या क्लोरोथालोनिल का छिड़काव
– कीट: लाल कद्दू की मक्खी, एफिड्स → नीम आधारित कीटनाशक / इमिडाक्लोप्रिड का प्रयोग
– फसल चक्र अपनाएँ और खेत में जल निकासी का ध्यान रखें

तोड़ाई:
– बुवाई के 50–55 दिन बाद फल तोड़ाई शुरू
– 3–4 दिन के अंतराल पर नियमित तोड़ाई करें
– कोमल अवस्था में तोड़ने पर बाजार भाव अच्छा मिलता है

उपज:
120–150 क्विंटल/एकड़ (अच्छे प्रबंधन में 150–175 क्विंटल/एकड़ तक)

“नोट: फसल की पैदावार स्थानीय जलवायु परिस्थितियों एवं प्रबंधन
पद्धतियों पर निर्भर करती है, अतः परिणाम क्षेत्र अनुसार भिन्न हो सकते हैं”

Clear
SKU: N/A Categories: ,
Additional information

Additional information

Weight

10 kg, 50 gm

Reviews (0)

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Kohinoor (MBGH-78), 10 GM, 50 GM Pack”

Your email address will not be published. Required fields are marked *