Back
Previous product
Panda (MBRR-12), 50 GM Pack Panda (MBRR-12), 50 GM Pack Original price was: Rs.450.00.Current price is: Rs.335.00.
Next product
SIKANDAR (MBGH-84), 10 GM, 50 GM Pack SIKANDAR (MBGH-84), 10 GM, 50 GM Pack Price range: Rs.80.00 through Rs.375.00
-36%10 gm50 gm

MIKA (MBGH-85), 10 GM, 50 GM Pack

Price range: Rs.80.00 through Rs.375.00

Bitter Gourd F1 Hybrid

– समतल जमीन, बैड पर और नेट की खेती के लिए उपयुक्त
– मजबूत धा: बेल तेजी से फैलती है और अधिक संख्या में फूल एवं फल लगते हैं।
– आकर्षक और बड़ा फल: 3-4 सेमी मोटे, 15-17 सेमी लंबे, गहरे हरे रंग के और चमकदार होते हैं।
– फल का आकार बेलनाकार और कम बीजों वाला होता है।
– मुलायम खुरदरी सतह (spines surface)
– फल वजन 100 से 125 ग्राम
– जल्दी परिपक्वता: 45-50 दिनों में तुड़ाई तैयार हो जाती है, जिससे जल्दी कटाई और बिक्री संभव होती है।
– फसल अवधि 90 से 100 दिन
– स्पेसिंग: लाइन से लाइन 6 फुट, पौधे से पौधा 1 फुट
– उच्च उपज क्षमता: यह हाइब्रिड किस्म अधिक उत्पादन देती है, जिससे किसानों को ज्यादा लाभ होता है।
– रोग प्रतिरोधक क्षमता: यह किस्म फफूंदी (Powdery Mildew) और वायरस जनित बीमारियों के प्रति अधिक     सहनशील होती है।

भूमि एवं जलवायु:
– अच्छी जल निकासी वाली बलुई दोमट भूमि उपयुक्त
– pH 6.0–7.5
– गर्म एवं आर्द्र जलवायु आदर्श

बीज दर:
– बीज की मात्रा 750 ग्राम से 1 किलो प्रति एकड़
– 50 ग्राम बीज में 270 तक बीजों की संख्या

बुवाई का समय:
– बुवाई समय समर/जायद/ग्रीष्म: फरवरी से अप्रैल
– बुवाई समय खरीफ: जून से जुलाई
– बुवाई समय रबी: अक्टूबर से नवंबर

बुवाई की विधि:
– बेलों की उचित बढ़वार हेतु ट्रेलिस / मंडप पद्धति अपनाएँ
– स्पेसिंग: लाइन से लाइन 6 फ़ीट, पौधे से पौधा 1 फुट

खाद एवं उर्वरक प्रबंधन:
– गोबर की खाद (FYM) : 5–7 टन/एकड़
– नत्रजन (N): 40–50 किग्रा
– फॉस्फोरस (P₂O₅): 30–55 किग्रा
– पोटाश (K₂O): 20–25 किग्रा
– पूरी फॉस्फोरस और पूरी पोटाश बेसल डोज में दें, नत्रजन दो भागों में दें, आधा बेसल, बाकि आधे को आवश्कता   अनुसार 2 भागों में बुवाई उपरांत 20-25 दिन और 40 से 45 दिन उपरान्त दें
– फ्रूटिंग टाइम दौरान 15 से 20 दिन अंतराल पर बोरॉन का स्प्रे जरूर करते रहें

सिंचाई प्रबंधन:
– पहली सिंचाई : बुवाई के तुरंत बाद
– उसके बाद 10–12 दिन पर
– गर्मी में 5–7 दिन पर
– टपक/ड्रिप सिंचाई बेहतर

रोग व कीट प्रबंधन:
– फल मक्खी : फेरोमोन ट्रैप + स्पिनोसैड स्प्रे फेरोमोन ट्रैप लगाएँ या बायर कंपनी का Solomon (Beta-Cyfluthrin 8.49% + Imidacloprid 19.81% OD) 1ml/1 लीटर पानी में स्प्रे करें
– फफूंदजनित रोग: पाउडरी/डाउनी मिल्ड्यू →सल्फर: 80% डब्ल्यू डीजी फॉर्म में 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें या मैन्कोजेब + मेटालेक्सिल या क्लोरोथालोनिल का छिड़काव
– एफिड व सफेद मक्खी : इमिडाक्लोप्रिड / थायमेथोक्साम / डायफेंथियुरॉन 50% WP स्प्रे

तुड़ाई:
– पहली तुड़ाई : बुवाई के 45–50 दिन बाद
– इसके बाद हर 2–3 दिन पर नियमित तुड़ाई
– ताजगी और चमकदार हरे रंग के कारण मंडी में अच्छी मांग
– लगभग 3 से 4 महीने तक लगातार फलन

उत्पादन क्षमता:
– औसत उपज : 80–100 क्विंटल/एकड़
– अच्छी देखभाल पर 120 क्विंटल/एकड़ तक

“नोट: फसल की पैदावार स्थानीय जलवायु परिस्थितियों एवं प्रबंधन
पद्धतियों पर निर्भर करती है, अतः परिणाम क्षेत्र अनुसार भिन्न हो सकते हैं”

Clear
SKU: N/A Categories: ,
Additional information

Additional information

Weight

10 gm, 50 gm

Reviews (0)

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “MIKA (MBGH-85), 10 GM, 50 GM Pack”

Your email address will not be published. Required fields are marked *