Additional information
| Weight | 100 Seeds, 200 Seeds |
|---|
Price range: Rs.150.00 through Rs.300.00
– प्रकार: पॉलिहाउस / नेट हाउस और ओपन फील्ड खेती के लिए उपयुक्त विशेष हाइब्रिड
– पौधे की वृद्धि: तेज़ी से बढ़ने वाला, मजबूत बेल, अच्छी शाखाएँ
– फल: बेलनाकार लम्बे, चिकना, और आकर्षक
– गहरा हरा, चमकदार
– लंबाई: 20–22 सेमी
– वजन: औसतन 160–180 ग्राम
– गूदा ठोस और कुरकुरा, बीज रहित
– सहनशीलता: डाउनी मिल्ड्यू व पाउडरी मिल्ड्यू के प्रति सहनशील
– वायरस रोगों के प्रति भी अच्छी सहनशीलता
– फसल अवधि: रोपाई के 38–40 दिन में पहली तुड़ाई
– निरंतर फलन लगभग 3 महीने तक
– बाजार में स्वीकार्यता: सुपरमार्केट और निर्यात दोनों के लिए आदर्श, क्योंकि फल एक जैसे और टिकाऊ
👉 पैकेज एवं प्रैक्टिसेज (Package & Practices):
ओपन फील्ड के लिए हमारे खीरे हाइब्रिड RUBIA (MCH-66) की पैकेज एंड प्रैक्टिसेज फॉलो करें और पोलीहॉउस/ग्रीनहाउस में नीचे दिए विवरण को पढ़ें….
जलवायु व संरचना:
– Polyhouse / Net house में ओपन फील्ड से भी सर्वोत्तम
– आदर्श तापमान: 20–28°C
– नमी: 60–70%
– अधिक गर्मी/ठंड से बचाव करें
नर्सरी प्रबंधन:
– बीज ट्रे में कोकोपीट + वर्मीकम्पोस्ट + पर्लाइट (3:1:1 अनुपात)
– अंकुरण: 5–8 दिन
– रोपाई: 20–22 दिन पुरानी पौध (3–4 पत्तियों पर)
रोपाई व दूरी:
– Raised bed पर ड्रिप लाइन के साथ
– पौध से पौध दूरी: 1 फ़ीट
– कतार से कतार दूरी: 6 फ़ीट
– पौधे प्रति 1000 m²: 2700 पौधे
खाद एवं उर्वरक प्रबंधन:
– गोबर की खाद: 2-3–5 टन / 1000 m²
फर्टिगेशन योजना (प्रति एकड़ कुल):
– नत्रजन (N): 50–60 किग्रा
– फॉस्फोरस (P₂O₅): 25–30 किग्रा
– पोटाश (K₂O): 50–60 किग्रा
– फर्टिगेशन में N:P:K 19:19:19, 12:61:00, 13:00:45, 00:00:50, कैल्शियम नाइट्रेट, बोरॉन, माइक्रो-नुट्रिएंट्स (सूक्ष्म पोषक तत्व) मिक्सचर, ह्यूमिक और माइकोराइजा का प्रयोग जरूर करें
सिंचाई:
– ड्रिप से हल्की व बार-बार सिंचाई
– मिट्टी में नमी 60–70% बनाए रखें
– जलभराव से बचाव करें
बेल प्रबंधन (Training & Pruning):
– बेल को सुतली/जाल (Trellis system) पर ऊपर चढ़ाएँ
– पहले 4–5 गांठों के फूल व फल हटा दें
– मुख्य बेल 50–60 सेमी तक सीधी रखें
– उसके बाद साइड शूट पर फल लगने दें
– पुराने पत्ते व अनावश्यक शाखाएँ समय-समय पर हटाएँ
रोग व कीट प्रबंधन:
– फफूंदजनित रोग: पाउडरी/डाउनी मिल्ड्यू →सल्फर: 80% डब्ल्यू डीजी फॉर्म में 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें या मैन्कोजेब + मेटालेक्सिल या क्लोरोथालोनिल का छिड़काव
– कीट: एफिड्स, माइट्स, थ्रिप्स → इमिडाक्लोप्रिड, स्पायरोमेसिफेन या नीम तेल
– पॉलिहाउस में पीले/नीले स्टिकी ट्रैप लगाएँ
तुड़ाई:
– रोपाई के 38–40 दिन बाद पहली तुड़ाई
– उसके बाद हर 2–3 दिन पर नियमित तोड़ाई
उपज:
1000 m² से 50–60 क्विंटल
प्रति एकड़: 200–225 क्विंटल
उत्तम प्रबंधन में: 250–300 क्विंटल तक
“नोट: फसल की पैदावार स्थानीय जलवायु परिस्थितियों एवं प्रबंधन
पद्धतियों पर निर्भर करती है, अतः परिणाम क्षेत्र अनुसार भिन्न हो सकते हैं”
| Weight | 100 Seeds, 200 Seeds |
|---|
Reviews
There are no reviews yet.