Additional information
| Weight | 20 kg |
|---|
Original price was: Rs.2,200.00.Rs.1,550.00Current price is: Rs.1,550.00.
– विशेष गुण: कुशल प्रबंधन में अधिक पैदावार, व्यापक अनुकूलनशीलता और लम्बी-लम्बी बालियों कारण विशेष पहचान
– समय पर बुवाई के लिए अनुमोदित
– 6-8 औसतन फुटान, अच्छे प्रबंधन में इससे भी अधिक
– दाना मोटा, चमकदार और गेहुएं रंग का होता है
– पौधे की ऊँचाई: मध्यम, मजबूत तना, लम्बाई 3.5-4 फ़ीट तक
– सामान्य परिस्तिथियों में यह किस्म नही गिरती
– बालियाँ: लंबी (5-6 इंच), सघन और अधिक दानों वाली बाली
– गुणवत्ता: आटा सफेद व मुलायम, रोटियों के लिए उपयुक्त
– पत्ती झुलसा (Leaf blight) व झुलसा रोग पर सहनशील, गेरुई (Rust) रोगों पर मध्यम प्रतिरोधी
– पैदावार क्षमता 22-28 कि./एकड़
– 125-130 दिन में तैयार
भूमि की तैयारी (Field Preparation):
– गेहूँ के लिए दोमट एवं हल्की दोमट भूमि उत्तम रहती है
– पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करें
– 2–3 बार कल्टीवेटर/हैरो चलाकर खेत भुरभुरा बनाएं
– खेत समतल व खरपतवार मुक्त रखें
बुवाई का समय (Sowing Time):
– उत्तम समय : 10 नवम्बर से 30 नवम्बर तक
बीज एवं बीज दर (Seed & Seed Rate):
– बीज मात्रा 35-40 किलो प्रति एकड़
– बीज उपचार: कार्बेन्डाजिम/थायरम 2.5-3 ग्राम प्रति किलो बीज
– दीमक नियंत्रण हेतु क्लोरोपायरीफॉस 20% 4–5 मिली प्रति किलो बीज
बुवाई की विधि (Sowing Method):
– सीड कम फर्टिलाइज़र ड्रिल से बुवाई करें
– कतार से कतार दूरी: 20 सेमी
– पौधे से पौधा: 4-6 सेमी
– गहराई: 4–5 सेमी
खाद एवं उर्वरक प्रबंधन (Fertilizer Management):
प्रति एकड़ अनुशंसा (मिट्टी परीक्षण अनुसार समायोजित करें):
– डीएपी: 50 किलो
– यूरिया: 75 किलो
– पोटाश (MOP): 20 किलो (यदि आवश्यक हो)
– जिंक सल्फेट: 10 किलो (जिंक की कमी होने पर)
प्रयोग विधि:
– बुवाई के समय पूरी डीएपी, पूरी पोटाश, पूरी जिंक सल्फेट और आधी यूरिया बेसल डोज़ में दें
– शेष आधी यूरिया की टॉप ड्रेसिंग: पहली सिंचाई के बाद आधी (22-25 DAS), दूसरी सिंचाई (गाँठ बनने के समय- 40-45 DAS) पर आधी
सिंचाई प्रबंधन (Irrigation Management):
गेहूँ में 4–5 सिंचाई आवश्यक:
– पहली सिंचाई: 20–25 दिन बाद (CRI- crown root initiation/ कुंवर अवस्था)
– दूसरी सिंचाई: 40–45 दिन बाद (गाँठ बनने पर)
– तीसरी सिंचाई: 70–75 दिन बाद (बालियाँ निकलते समय)
– चौथी सिंचाई: 95–100 दिन (दाने भरने पर)
– पाँचवीं सिंचाई: आवश्यकता अनुसार पकने से पहले
खरपतवार प्रबंधन (Weed Control):
बुवाई के बाद, अंकुरण से पहले (Pre-emergence):
– Pendimethalin 30 EC – 1 लीटर/एकड़ बुवाई के 2–3 दिन के अंदर छिड़कें, 200 लीटर पानी में घोल बनाकर फ्लैट फैन नोजल से छिड़काव करें। इससे पतली व चौड़ी दोनों पत्ती वाले खरपतवारों पर असर होता है
फसल उगने के बाद (Post-emergence – 25–35 दिन पर):
सिर्फ चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार हेतु:
– 2,4-D ethyle easter 38% EC – 250 ग्राम/एकड़ या
– 2,4-D Sodium Salt 80% WP – 250 ग्राम/एकड़ या
– Metsulfuron methyl 20% WG – 8 ग्राम/एकड़ (उत्तम विकल्प)
केवल संकरी पत्ती (घास) के लिए:
– Clodinafop-propargyl 15% WP – 160 ग्राम/एकड़ (जंगली जई और फालारिस माइनर पर असरदार)
– Pinoxaden 5% EC – 300-400 मिली/एकड़ (जंगली जई और फालारिस माइन पर बहुत अच्छा असर)
पतली + चौड़ी पत्ती दोनों पर असरदार (कंबिनेशन):
– Clodinafop-propargyl 15% + Metsulfuron methyl 1% WP – 160 ग्राम/एकड़
सावधानियाँ (Precautions):
– छिड़काव 25–35 दिन की फसल अवस्था पर करें
– हवा रहित मौसम और पर्याप्त नमी वाली मिट्टी में छिड़काव करें
– सही मात्रा व अनुशंसित पानी (150–200 लीटर/एकड़) का उपयोग करें
– खरपतवार बहुत बड़े हो जाने पर असर कम हो जाएगा
रोग एवं कीट प्रबंधन (Pest & Disease Management):
– पीला रतुआ (Yellow Rust), पर्ण रतुआ (Leaf Rust/Brown Rust), तना रतुआ (Stem Rust/Black Rust): मेटलैक्सिल-एम 4% और मैनकोजेब 64% WP 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में छिड़काव या एज़ोक्सिस्ट्रोबिन 18.2% और डिफेनोकोनाज़ोल 11.4% SC 1 मिली प्रति लीटर पानी में छिड़काव
– पत्ती झुलसा: मैनकोजेब 400–500 ग्राम/एकड़
– दीमक: क्लोरोपायरीफॉस का बीज उपचार
– थ्रिप्स/एफिड्स: इमिडाक्लोप्रिड 17.8% SL 70–80 मिली/एकड़
कटाई और मड़ाई (Harvesting & Threshing):
– 125-130 दिन में तैयार
– जब बालियाँ पूरी तरह पीली हो जाएं और दाने सख्त हो जाएं
– नमी 18–20% पर कटाई करें और सुखाकर 10–12% नमी पर भंडारण करें
विशेष सुझाव:
– मिट्टी परीक्षण के आधार पर उर्वरक दें
– खरपतवार नियंत्रण समय पर करें, वरना 25–30% उपज घट सकती है
– Critical stages (महत्वपूर्ण चरण) पर सिंचाई सबसे जरूरी है
“नोट: फसल की पैदावार स्थानीय जलवायु परिस्थितियों एवं प्रबंधन
पद्धतियों पर निर्भर करती है, अतः परिणाम क्षेत्र अनुसार भिन्न हो सकते हैं”
| Weight | 20 kg |
|---|
Reviews
There are no reviews yet.