Back
Previous product
MUNNA BHAI (MTS-03), 100 GM, 500 GM MUNNA BHAI (MTS-03), 100 GM, 500 GM Price range: Rs.115.00 through Rs.1,000.00
Next product
BLACK BOSS (MWH-54), 10 GM, 50 GM Pack BLACK BOSS (MWH-54), 10 GM, 50 GM Pack Price range: Rs.330.00 through Rs.1,600.00
-36%10 gm

RUSTAM (MTH-39), 10 GM Pack

Original price was: Rs.700.00.Current price is: Rs.450.00.

TOMATO F1 Hybrid

– टाइप: हाइब्रिड टमाटर, भारत के खुले खेत व और कुछ हद तक नेट/शेड-हाउस के लिए उपयुक्त
– वृद्धि प्रकृति: RUSTAM हाइब्रिड टमाटर को मजबूत पौधा, शानदार फल-सेटिंग, और गर्मी/बारिश में वायरल रोगों के  प्रति टॉलरेंस के लिए जाना जाता है
– पौधे की लंबाई: 2.5 से 3.5 फीट, मजबूत शाखाएं और शानदार फैलाव
– पौधे का प्रकार: अर्ध-अनिश्चित (सेमी डिटरमिनेट – bushy/झाड़ी) और मजबूत टाइप का होता है, यानि की यह बेल वाला पौधा नहीं है
– आकार: चौकोर (square) आकार के फल; आकर्षक गहरा लाल रंग, सख्त गूदा (शेल्फ-लाइफ शानदार)
– ट्रांसप्लांट के 60–65 दिन पर तोड़ाई आरंभ (जलवायु/पोषण पर निर्भर)
– औसत फलों का वज़न: सामान्यत 80–100 ग्राम की रेंज
– बाजार योग्य विशेषताएँ: समान आकार, क्रैकिंग/ब्लॉसम-एंड-रॉट पर तुलनात्मक सहनशीलता, ट्रांसपोर्टेबिलिटी अच्छी
– मोटा और मजबूत छिलका – पिलपिलापन बिल्कुल नहीं
­- सहनशीलताएँ/रोग-प्रतिरोध: अर्ली और लेट ब्लाइट, पत्ती मोड़क वायरस (लीफ़ कर्ल वायरस) रोग के प्रति बेहतरीन प्रतिरोधक क्षमता
– विशेष गुण: फलों में क्रैकिंग बहुत कम, एक समान आकार, रंग और क्वालिटी, मार्केट में भारी मांग, क्योंकि ट्रांसपोर्ट झेलने की क्षमता ज़्यादा

खेत/जलवायु/मृदा:
– जलवायु: 20–30°C आदर्श; 35°C से ऊपर पर फल-सेट घट सकता है
– मृदा: भुरभुरी, जलनिकास युक्त दोमट; pH 6.0–7.5 (हल्की क्षारीयता स्वीकार्य)

खेत तैयारी:
– खेत की 1-2 गहरी जुताई करके खरपतवार हटा दें। मिट्टी को धूप लगने दें और फिर 2-3 बार हैरो चलाकर बारीक करें।
– मिट्टी से पैदा होने वाले फंगस को नियंत्रित करने के लिए 250 ग्राम ट्राइकोडर्मा प्रति एकड़ मिलाएं।
– 5-7 टन FYM/कम्पोस्ट अच्छी तरह मिलाएँ; उठी हुई बेड्स (60–90 cm चौड़ाई) बनाएं; मल्चिंग फिल्म (25–30 माइक्रॉन सिल्वर–ब्लैक) लाभकारी। बिना मल्च भी इसकी खेती आराम से की जा सकती है

बीज दर, नर्सरी व रोपाई:
– पौध बुवाई समय: अप्रैल से दिसंबर
– बीज दर: औसतन 60–70 ग्राम प्रति एकड़, 40–50 gm/एकड़ अच्छी अंकुरण पर
– नर्सरी माध्यम: कोकोपीट + वर्मीकम्पोस्ट + परलाइट (3:1:1) या गोबर खाद + बारीक मिट्टी; ट्रे में बुवाई करें, या
– 6 इंच उभरी हुई, 1 मीटर चौड़ी कयारी में देसी सूखी गोबर की खाद मिलाएं, 6 इंच अंतराल की लाईने बनाकर उसमे बीज बुवाई कर पौध तैयार करें
– नर्सरी अवधि: 25–30 दिन; 4–6 स्वस्थ पत्ते, स्वस्थ, रोपाई के लिए तैयार हो जाते हैं
– बीज उपचार: फफूंदनाशी UPL SAAF/THIRAM 3-4gm प्रति किलो बीज या ट्राइकोडर्मा

रोपाई दूरी:
– कतार से कट्टर 5-6 फ़ीट, पौधे से पौधा 1 फ़ीट

पोषण प्रबंधन (एकड़ के हिसाब से संदर्भ योजना):
– मिट्टी की जाँच पर मात्रा समायोजित करें; फर्टिगेशन हो तो 7 से 10 दिन का शेड्यूल बनाकर फर्टिगेशन करें
– बेसल (रोपाई से पहले/रोपाई के दिन): सड़ी गोबर की खाद/कम्पोस्ट: 5–7 टन, सिंगल सुपर फॉस्फेट (SSP): 100–125 kg या DAP 50 kg, जिंक सल्फेट: 10 kg + बोरोन 1 kg

फर्टिगेशन चरणवार:
– 10 DAT: 19:19:19 @ 6 kg + 13:00:45 @ 4 kg + 10 kg Urea /एकड़
– 25 DAT: 12:61:0 @ 4 kg + 19:19:19 8 kg + 20 kg Urea /एकड़
– 45-50 DAT (फ्लावरिंग–बटनिंग): 13:0:45 @ 3–4 kg + 19:19:19 1–2 kg + Boron 1 kg/एकड़
– 55-60 DAT (फल विकास–भराव): 0:0:50 @ 4–5 kg + कैल्शियम नाइट्रेट 5–6 kg + माइक्रो-नुट्रिएंट मिक्सचर 1 लीटर/एकड़
– पहली तुड़ाई के हर 15 दिन अंतराल पर: 19:19:19 @ 4-6 kg 13:00:45 @ 4-5 kg + Boron 1 kg/एकड़
– CaNO₃ फर्टिगेशन 2–3 kg/सप्ताह, फल-सख्ती के लिए
– MgSO₄ 1% फोलियर 20–25 दिन पर और फल भराव में रिपीट

सिंचाई:
– ट्रांसप्लांट के बाद हल्की सिंचाई (टपका विधि)
– फूल/फल-सेट पर नमी स्थिर रखें; पानी की कमी/अधिकता—क्रैकिंग/BER (ब्लॉसम एंड रॉट) बढ़ाती है
– बरसात में निकास उत्तम रखें (रूट रॉट से बचाव)

कीट व रोग प्रबंधन:
रोकथाम/सांस्कृतिक उपाय:
– पीले/नीले स्टिकी ट्रैप: 20–25/एकड़ (व्हाइटफ्लाई/थ्रिप्स/लीफमाइनर मॉनिटरिंग/मैनेजमेंट)
– फेरोमोन ट्रैप: 10–12/एकड़

मुख्य कीट:
– व्हाइटफ्लाई, थ्रिप्स, एफिड (sucking pests): इमिडाक्लोप्रिड/थायोमेथोक्साम/एसिटामिप्रिड/डायफेंथियुरोन/फिप्रोनिल
– लीफमाइनर/टूटा/फलछेदक: क्लोरेंट्रानिलिप्रोल/एमामेक्टिन बेंजोएट/स्पिनोसैड/सियानट्रानिलिप्रोल
– माइट्स: प्रोपार्जाइट/एबामेक्टिन/फेनपायरोक्सिमेट

मुख्य रोग:
झुलसा (अर्ली/लेट ब्लाइट), डाउनी/पाउडरी माइल्ड्यू जैसी फफूंदियाँ (स्थिति अनुसार), बैक्टीरियल स्पॉट/विल्ट, viral (TYLCV आदि):
– फफूंद रोकथाम: प्रोफिलैक्टिक: मैनकोज़ेब/क्लोरोथालोनिल
– क्यूरटिव/सिस्टमिक: एजॉक्सीस्ट्रोबिन+डिफेनोकोनाज़ोल, साइमोक्सानिल+मैनकोज़ेब, फेना मिडोन/फ्लूऑपिकोलाइड (लेट-ब्लाइट हालात)
– बैक्टीरियल: कॉपर ऑक्सीक्लोराइड/हाइड्रॉक्साइड + स्ट्रेप्टोसाइक्लिन
– वायरल: व्हाइटफ्लाई नियंत्रण + रोगी पौधे हटाना + सिल्वर मल्च; प्रत्यक्ष दवा नहीं।

शारीरिक/पोषण संबंधित विकार:
– ब्लॉसम एंड रॉट (BER): अस्थिर नमी, कम Ca—ड्रिप से नमी स्थिर, CaNO₃/कैल्शियम स्प्रे 0.5–0.7%
– क्रैकिंग/सनस्कॉल्ड: अनियमित सिंचाई/तेज़ धूप—मल्च/स्टेकिंग/नियमित पानी

तुड़ाई, उपज, ग्रेडिंग:
– पहली तुड़ाई: 65–70 DAT के आसपास (क्लाइमेट पर निर्भर)
– तुड़ाई अंतराल: 3–4 दिन पर
– ग्रेडिंग: आकार/रंग/दाग-रहित; क्रेट में हल्के हाथ से रखें
– उपज: अच्छे मैनेजमेंट पर 270–300 क्विंटल/एकड़

सुरक्षा/अनुपालन:
– स्प्रे करते समय PPE अनिवार्य; मधुमक्खी सक्रिय समय में स्प्रे न करें।
– PHI (Pre-Harvest Interval) का पालन; एक ही MoA की दवाएँ लगातार न दें (प्रतिरोध प्रबंधन)।
– स्थानीय कृषि विभाग/लेबल अनुशंसा को प्राथमिकता दें

“नोट: फसल की पैदावार स्थानीय जलवायु परिस्थितियों एवं प्रबंधन
पद्धतियों पर निर्भर करती है, अतः परिणाम क्षेत्र अनुसार भिन्न हो सकते हैं”

Clear
SKU: N/A Categories: ,
Additional information

Additional information

Weight

10 gm

Reviews (0)

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “RUSTAM (MTH-39), 10 GM Pack”

Your email address will not be published. Required fields are marked *